वन राज्य मंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर के अरण्य भवन में वन विभाग और वेदांता समूह की सामाजिक प्रभाव वाली संस्था, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की फ्लैगशिप एनिमल वेलफेयर पहल द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन (TACO) के बीच MoU हस्ताक्षरित हुआ।
TACO द्वारा सरिस्का टाइगर रिजर्व में अग्निवेश अग्रवाल नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर (NIC) स्थापित किया जाएगा।
इस केंद्र का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण जागरूकता, पर्यावरण शिक्षा और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
शाइन फाउंडेशन ने सरिस्का में लगभग 1.04 करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर निर्माण हेतु MoU किया।
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के लिए 8 निगरानी वाहनों को रवाना किया गया, जो गश्त, त्वरित प्रतिक्रिया और वन्यजीव सुरक्षा को मजबूत करेंगे।
TACO की 'मिशन वनरक्षा' पहल के तहत रणथम्भौर टाइगर रिजर्व, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व और काजीरंगा नेशनल पार्क सहित कई संरक्षित क्षेत्रों में संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं।
TACO की स्थापना वर्ष 2022 में हुई थी। यह 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण पर आधारित संस्था है, जो शेल्टर, हॉस्पिटल, वन्यजीव संरक्षण, आपदा राहत आदि छह स्तंभों पर कार्य करती है।
TACO अब तक देशभर में 12 लाख से अधिक पशुओं के बचाव, उपचार, टीकाकरण और नसबंदी के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव डाल चुका है।

0 Comments